Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    किच्छा। कर्नाटक की जीत पर किच्छा में किया गया मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी।

     रिपोर्ट - राजू सहगल।

    किच्छा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के तमाम राज्यों में कर्नाटक की जीत को लेकर कांग्रेसियों द्वारा मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया जा रहा है । उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में भी नगर कांग्रेस एवं ब्लाक कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया। 

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय से दीनदयाल चौक तक तिरंगे झंडे के साथ जुलूस निकाला और दीनदयाल चौक पर जमकर आतिशबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर साफ कर दिया है कि भाजपा द्वारा देश में की जा रही धर्म की राजनीति को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर धर्म के नाम पर जनता का बटवारा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत सही मायने में हिंदू मुस्लिम एकता की जीत है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश प्रताप सिंह एवं नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आने वाले निकाय एवं लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराएगा। 

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.