देवबंद। गाजियाबाद में आयोजित हुआ समारोह, तेरी खामोशी है अभी कहानी के लिए मिला सम्मान।
- इंदु बरारा स्मृति इस्तम चुगताई कथा पुरस्कार से नवाजी गईं डॉ. रखशंदा
देवबंद। लेखिका डॉ. रखशंदा रुही मेहंदी को गाजियाबाद में इंदु बरारा स्मृति इस्मत चुगताई कथा पुरस्कार मिलने पर लेखकों,शायरों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया है।गाजियाबाद में कथा रंग कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में नगर की लेखिका डॉ. रखशंदा रुही मेहंदी को उनकी कहानी तेरी खामोशी है अभी के लिए इंदु बरारा स्मृति इस्मत चुगताई कथा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में लेखक व आलोचक प्रोफेसर असलम जमशेदपुरी ने रखशंदा की कहानी का उल्लेख करते हुए कहा उनकी कहानियां आज कि औरत के संघर्ष के बल पर अपने अस्तित्व की पहचान बनाने की बात करती हैं।
![]() |
लेखिका डा0 रूखशंदा को सम्मानित करते अतिथिगण |
साथ ही उनकी कहानी की लोकप्रियता की एक खास वजह उनकी प्रवाहपूर्ण व आकर्षक भाषा शैली है।डॉ. रखशंदा की इस उपलब्धि पर शायर डॉ.नवाज देवबंदी, लेखक कमल देवबंदी, आरिफ उस्मानी,डॉ.उबैद इकबाल आसिम,डॉ.शमीम देवबंदी,नजम उस्मानी, फहीम सिद्दीकी,मौलाना नदीमुलवाजदी,रिजवान सलमानी,आरिफ उस्मानी, महताब आजाद आदि ने हर्ष व्यक्त किया।