Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    पलवल। पलवल पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव।

    पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

    पलवल। हुडा सेक्टर दो स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक में पलवल विधायक दीपक मंगला, होड़ल विधायक जगदीश नायर, हथीन विधायक प्रवीण डागर व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को केंद्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनावों की जीत का मंत्र भी दिया। इस अवसर पर पलवल विधायक दीपक मंगला एवं जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि 23 मई को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसलिए बीजेपी सरकार द्वारा 30 मई से 30 जून तक एक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी देंगे। इसी के तहत प्रदेश के 22 जिलों में आज जिला कार्यकारिणी की बैठक ली जा रही है। पलवल में बैठक लेने के लिए केंद्रीय पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव पहुँचे है। पलवल विधायक दीपक मंगला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य करवाए गए हैं। इसके अलावा लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिनका अंतिम पंक्ति मे खड़ा व्यक्ति लाभ उठा रहा है। पलवल में भी रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक इस महा जनसपंर्क अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कर्नाटक की तरह हरियाणा में आगामी चुनावों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से जीत के दावे पर विधायक दीपक मंगला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सदैव जीत का दावा करते आए है। शायद वह यह भूल चुके है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सभी ज्यादा कार्यकर्ता का विश्व मे भारतीय जनता पार्टी है। जोकि हर वर्ष चुनाव समझकर अपने कार्यो को पूरी निष्ठा के साथ करते है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वर्ष 2024 के चुनावों में तीसरी बार केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। क्योंकि आज देश की जनता केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो और उनकी नीतियों से बेहद खुश है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.