Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सुल्तानपुर। भूखे को भोजन कराना राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की निशुल्क रसोई का मकसद।

    • अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन पर साढ़े तीन सौ लोगों में बांटा गया भोजन

    सुल्तानपुर। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की निशुल्क रसोई का मकसद भूखे को भोजन कराना है। यह बातें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेराज अहमद ने अस्पताल एवं स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण दौरान कही। गौरतलब है, कि सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के सदस्यों द्वारा जिला अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों को लगातार भोजन कराया जाता है। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के साप्ताहिक कार्यक्रम अंतर्गत बृहस्पतिवार को भी निःशुल्क रसोई के तहत भोजन का वितरण किया गया। देर शाम जिला चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क भोजन वितरण दौरान काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। सेवा संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य भूखे को भर पेट भोजन खिलाने के साथ सक्षम लोगों को भी ऐसे कार्यक्रम में आगे आने के लिए प्रेरित करना है। 

    जिला चिकित्सालय में मरीजों के साथ तीमारदारों, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण स्वादिष्ट भोजन में अरहर की दाल, सब्जी, रोटी चावल की व्यवस्था की गई थी।यहां लगभग साढ़े तीन सौ लोगों ने निःशुल्क भोजन का लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में प्रमुख सहयोगियों में समाज सेविका नफीसा खातून, सुहेल सिद्दीकी, मुहम्मद मुज्तबा अंसारी, माता प्रसाद जायसवाल, लक्ष्मी आलू भंडार मिलन सेठ, राज बहादुर, बैजनाथ प्रजापति, राशिद खान, अल्लन खान, अब्दुल्लाह खान मास्टर, मुहम्मद राशिद खान, चुन्ने, इस्लाम खान पप्पू, रवि मिश्र, विनोद यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.