Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    बहराइच। बाइक सवार को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई जायलो, चार की मौत, पांच घायल।

    बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गुरुवार दोपहर में जरवल रोड थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार जायलो कार बाइक सवार को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखकर डाक्टरों नें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के चलते मौके पर चीख पुकार का माहौल रहा।

    जरवल रोड थाना अंतर्गत बहराइच-लखनऊ मार्ग पर एक तेज रफ्तार जायलो कार दोपहर एक बजे के आसपास लखनऊ की ओर जा रही थी। कार जब ओवर ब्रिज के निकट पहुंची तभी बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में जायलो कार बाइक को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण रहा कि जायलो कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। अस्पताल ले जाते समय एक और युवक नें दम तोड़ दिया। जबकि पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को सीएचसी मुस्तफाबाद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    हादसे के दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सीओ कमलेश कुमार सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.