देवबंद। मतगणना में ड्यूटी कर रहे सिपाही पर हमला, भाजपा के एक पदाधिकारी पर हमला करने का आरोप।
देवबंद। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना से भगदड़ मच गई। घायल सिपाही को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।भाजपा के एक पदाधिकारी पर सिपाही पर हमला करने का आरोप है।
![]() |
मतगणना के दौरान घायल सिपाही चिराग |
शनिवार को हाईवे स्थित गोकुल चंद रहती देवी कन्या इंटर कॉलेज में मतगणना चल रही थी।सिपाही चिराग कुमार कमरा नंबर आठ में ड्यूटी पर तैनात था।बताया जाता है कि वहां मौजूद भाजपा के एक पदाधिकारी से उसकी वहां खड़े होने को लेकर कहासुनी हो गई आरोप है कि उक्त पदाधिकारी ने पास में रखी कुर्सी उठाकर सिपाही के सिर पर दे मारी।जिसमें वह लहुलुहान हो गया।इससे मतगणना स्थल पर भगदड़ मच गई।पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उक्त भाजपा पदाधिकारी को पकड़ लिया।लेकिन इस दौरान वहां मौजूद भाजपाईयों ने उसे छुड़ा लिया।जिसके बाद उसे बाहर निकाल दिया गया।घायल सिपाही को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।