सम्भल। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार।
उवैस दानिश\सम्भल। जनपद सम्भल में रिश्तो को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां असमोली कस्बे में रहने वाला सौतेला पिता नाबालिग बेटी को डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था परेशान होकर पीड़ित ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां बेटे ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कस्बे में एक महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ रहती है। महिला के पहले पति की मौत हो गई थी इस बीच जनपद अमरोहा निवासी जय सिंह ने हमदर्दी दिखाई तो महिला ने उससे शादी कर ली और वह अपनी बेटी के साथ उनके साथ रहने लगी। आरोपी सौतेला पिता उसकी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी यह बात किसी को बताने पर बच्ची को धमकाता था इस वजह से लड़की आरोपी की करतूत को चुपचाप से सह रही थी लेकिन अब तंग आकर लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई। महिला बेटी को थाने लेकर पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया, असमोली कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी जय सिंह को यात्री शैड मनोटा पुल से गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी श्रीशचंद ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना असमोली के ग्राम असमोली में एक वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी उसकी बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना सत्य पाई गई। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।