Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    कानपुर। अशोक कुमार जायसवाल को दिव्यांग संघ का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया।

    रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी

    कानपुर। भारतीय जागृति मिशन राष्ट्रीय अध्यक्ष  ओम जी साहू के निर्देश पर दिव्यांग संघ के  राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के द्वारा अशोक कुमार जायसवाल को दिव्यांग संघ का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया गया है साथ ही माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग संघ का लगातार विस्तार किया जा रहा है। 

    साथ ही दिव्यांग जनों की प्रत्येक समस्याओं का समाधान हेतु लगातार कार्य कर रहा है दिव्यांग जनों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने का कार्य कर रही है प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि आने वाले समय में दिव्यांग  संघ को मजबूती के साथ बढ़ाने के साथ में दिव्यांगों की प्रत्येक समस्याओं का समाधान शासन प्रशासन के माध्यम से कराया जाएगा साथ ही दिव्यांग जनों को रोजगार प्रदान करने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाएगा आज के स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित कुमार दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता प्रशांत कुमार हरीश चंद्र जायसवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। 

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.