बिजनौर। उत्तराखंड के सीएम/यूपी के उपमुख्यमंत्री का बिजनौर दौरा।
रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति जनपद बिजनौर
बिजनौर। बिजनौर पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ता ने फूल मालाओं से स्वागत किया उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के नेता पूर्व मंत्री अशोक कटारिया के निवास पर धार्मिक कार्यक्रम भंडारे में शामिल हुए और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर कलेक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार मैं पत्रकारों से वार्ता की पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम।
दरअसल आपको बता दें बिजनौर पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बिजनौर दौरे पर रहे और भाजपा के नेता अशोक कटारिया पूर्व मंत्री के निवास हीमपुर प्रथया गांव पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रम भंडारे में शामिल हुए तो वहीं बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर कलेक्ट्रेट महात्मा विदुर सभागार में पत्रकारों से वार्ता की और कहां विकास के नए आयाम दिख रही है देश व प्रदेश मैं डबल इंजन की सरकार और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा 2014 का रिकॉर्ड तोड़ेगी और भाजपा ने 17 नगर निगम का चुनाव जीतना यह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि है जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनपद कि विकासशील व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संवाद किया केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी और भाजपा सरकार में बिजली जाती नहीं है और बिजली का ट्रांसफॉर्म बिना रिश्वत के बदला नहीं जाता था और आज 24 घंटे में ट्रांसफॉर्म बदलने के निर्देश हैं और कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।