कन्नौज। तालग्राम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
रहीश खान
कन्नौज। तालग्राम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। करीब डेढ़ घण्टे देरी से तालग्राम पहुंचे अखिलेश यादव। आते ही अखिलेश ने संभाला माइक। जनसभा को सम्बोधित करते हुए साधा भाजपा पर निशाना। कहा दिल्ली वाले बड़ी चीजे बेच रहे। यूपी वाले छोटी चीजे। निकाय चुनाव पर समर्थन मांगते हुए कहा की आधे मन से मदद न करो। हमे लोकसभा, विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक वोटों से जीतना है।
इस चुनाव के बाद लोकसभा का चुनाव शुरू हो जाएगा। बीजेपी को रोकना है हम सब लोगों को, अपने बयान में दलितों को भी अखिलेश यादव ने साधा। कहा हम बाबा साहब के मानने वालों को बताना चाहते ये बीजेपी का सीधा हमला है संविधान, लोकतंत्र पर। बीजेपी वाले आ जाएंगे तो आपके सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे। रेल, सड़क, बंदरगाह सारी चीजें ये बेचे डाल रहे है। इन्हें रोकना है तो समाजवादी पार्टी की मदद करें।