Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    देवबंद। निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।

    • देवबन्द की जनता के लिये यह गौरव का पल है, यह जीत भाजपा के विकास मॉडल की जीत है

    देवबंद। नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर शुभलेश शर्मा जिला शोध प्रमुख भाजपा ने कहा कि 13 मई का दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया है।आजादी के बाद यह पहला अवसर है कि 75 वर्षो बाद जब देवबन्द नगरपालिका में हिन्दू समाज से भाजपा के विपिन गर्ग चेयरमैन निर्वाचित घोषित किये गये है। देवबन्द की जनता के लिये यह गौरव का पल है तथा इसका श्रेय भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के साथ ही साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर ब्रजेश के कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत लग्न व परिश्रम तथा देवबन्द की जनता को जाता है।नगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा देवबन्द डाक्टर कांता त्यागी ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जन कल्याकारी योजनाओ से प्रभावित होकर यूपी के मतदाताओ ने 17 में से 17 मेयर सीट भाजपा की झोली में डालकर विपक्षी दलो को धराशायी कर दिया है।

    यह जीत भाजपा के विकास मॉडल की जीत है तथा एक बार फिर भाजपा के विकास मॉडल पर जनता जनार्दन के विश्वास की अभिव्यक्ति है। महिला मोर्चा नगर महामंत्री रेनू दत्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि जनता को काम करने वाले पसंद हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद,विकास एवं सुशासन के साथ है। इस दौरान मंजू शर्मा, रीतू सिंह, कुसूम गुप्ता,उषा धीमान, दुर्गेश,राजबाला धीमान, पूनम कौशिक,सुधा सैनी, उमा छिम्बर, संजीता, शीला सैनी,स्नेहा टंडन, पूनम गोसाई आदि भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.