Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    देवबंद। नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने नवनियुक्त चैयरमेन का बुके भेंट कर स्वागत किया।

    • चैयरमेन बोले: बिना भेदभाव कराये जाएगें विकास कार्य

    देवबंद। नगर विकास कर्मचारी संघ से जुड़े लोगों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का उनके आवास पर बुके भेंट कर स्वागत किया।विपिन गर्ग ने बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।सोमवार को रेलवे रोड स्थित शिव शक्ति विहार में नगर विकास कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का स्वागत किया। इस दौरान विपिन गर्ग ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के तहत नगर के विकास को गति प्रदान की जाएगी।

    नवनियुक्त चैयरमेन विपिन गर्ग का स्वागत करते नगर विकास कर्मचारी महासंघ के सदस्य

    जिस तरह पीएम मोदी और सीएम योगी देश प्रदेश में बिना भेदभाव योजनाओं को लाभ जनता तक पहुंचा रहे हैं।उसी तरह नगर में भेदभाव किए बिना विकास कार्य कराए जाएंगे।इसमें कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद, नगर विकास कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास चैधरी, सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार,उपाध्यक्ष मो.ताबिश, महामंत्री अहमद गजाली,मो. तारिक,योगेश सिरोही,शेखर पुंडीर,सुंदरलाल,मो.अकबर और मो.तारिक आदि मौजूद रहे।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.