हाथरस। भाजपा से पालिकाध्यक्ष पद प्रत्याशी श्वेता चैधरी के समर्थन में विशाल जनसभा।
- श्वेता चैधरी को चुनने से तेजी से होगा विकास-अनूप प्रधान
हाथरस। नगर निकाय चुनाव 2023 के चुनाव प्रचार अभियान के तहत हाथरस नगर पालिका परिषद से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्वेता चैधरी के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन शहर के किला गेट स्थित सुरजोबाई विद्यालय पर किंया गया। सभा की अध्यक्षता सलीम खान ने की तथा सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि थे।
विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रत्याशी का क्षेत्रीय जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पगड़ी, पटका व फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही हैं उनके बारे में विस्तार से बताया व वक्ताओं ने भाजपा की पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्वेता चैधरी व वार्डों से भाजपा सभासद पद प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा देश दुनिया की इकलौती ऐसी पार्टी है जो पंडित दीनदयाल जी की अंतोदय की सोच को आगे बढ़ाते हुए आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जैसी सैंकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग की चिंता की और हर व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। यदि जनता नगर पालिका अध्यक्ष पद पर श्वेता चैधरी को चुन लेंगी तो केंद्र व प्रदेश की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और अधिक सुविधाजनक तरीके से सभी तक पहुंचेगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्वेता चैधरी ने भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल वाले निशान के लिए वोट मांगे। वक्ताओं में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, क्षेत्रीय मंत्री डॉली माहौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह मदनावत, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, रामवीर भैयाजी, शरद माहेश्वरी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र शर्मा, रामू माहेश्वरी, अनुराग अग्निहोत्री, विपुल सिंघानिया एवं भाजपा सभासद प्रत्याशी हुमायूं खान, अर्जुन बाल्मीकि, विवेक गुप्ता आदि ने जनसभा को संबोधित किया।
इस मौके पर प्रशांत शर्मा, वासुदेव माहौर, भगवानदास माहौर, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, योगा पंडित, नानकचंद पचैरी, मुकेश सोनी, डा. आरसी गोला, प्रशांत माहेश्वरी, मुवीन खान आदि उपस्थित थे।