पलवल। एक युवक पर चचेरे भाइयो ने किया कुल्हाड़ी और पत्थर से हमला।
पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट
- पुरानी रंजिस के चलते दिया वारदात को अंजाम
- आरा मशीन को लेकर चल रहा था पुराना विवाद
- हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का अस्पताल में चल रहा उपचार
- हथीन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मण्डकोला की घटना
- शिकायत के आधार पर दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज
पलवल। गांव मण्डकोला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर दो चचेरे भाइयों द्वारा कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हथीन थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित की मां की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
![]() |
प्रतीकात्मक तस्वीर |
अस्पताल में उपचाराधीन गांव मण्डकोला निवासी वेद प्रकाश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी कार में सवार होकर पलवल किसी काम के लिए जा रहा था। जब वह अपने घर से 200 मीटर दूर पहुँचा। तो रास्ते में उसे सुभाष और अमित मिले। जिन्होंने अपनी गाड़ी उसकी गाड़ी के सामने लगा दी। गाड़ी से उतरते ही सुभाष और अमित उसे गालियां देने लगे। जब उसने इसका विरोध किया। तो सुभाष ने अपने हाथों में ली हुई कुल्हाड़ी से उसके हाथ और पैरों पर हमला कर दिया तथा अमित ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दोनों हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की है।
वेदप्रकाश, पीड़ित