Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    उत्तराखण्ड। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की जनता से करी अपील, मसूरी नगर पालिका में लाओ भाजपा का अध्यक्ष और बोर्ड, विकास की गति हो जायेगी कई गुना।

    रिपोर्टर सुनील सोनकर

    उत्तराखण्ड। उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव जल्द होने हैं इसको लेकर मसूरी नगर पालिका के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कमर कस ली है ।वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी की जनता से अपील की गई है कि इस बार मसूरी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और बोर्ड लाए जिससे कि मसूरी का चौहमुखी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और बोर्ड ना होने के कारण विकास कार्यों में करने में खासी दिक्कत आ रही है उन्होंने कहा कि पिछले दिनों की कई योजनाओं में नगर पालिका के बोर्ड के  अड़ियल रवैया के कारण पूरी नहीं हो पाई है इसलिए मसूरी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और बोर्ड होना जरूरी है। उन्होने कहा कि नगर पालिका परिशद के अपने अधिकार होते है जिससे राज्य सरकार हस्ताक्षेप नही कर पाती है।  

    उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और बोर्ड आने के बाद वह मसूरी की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा मसूरी के विकास के लिए कई योजनाएं स्वीकृत ििी गई है जिसके तहत 144 करोड़ रुपये की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का काम पूरा हो चुका है व मसूरी की जनता को भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा। वह मलरोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य जारी है पिछले दिनों में नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने का काम किया गया । मसूरी र्प्यटक स्थालों के इतिहास का संरक्षित कर उनका सौदर्यकरण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने कहा कि  मसूरी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष और बोर्ड बनने पर पहले दिन से मसूरी के विकास कार्यों में का काम शुरू हो जाएगा वही आधी से ज्यादा समस्या तत्काल प्रभाव से खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अड़ियल रवैया के कारण षिफन कोर्ट के लोगों के लिए आवास नहीं बना पा रहे हैं नगर पालिका द्वारा षिफन कोर्ट के लोगों की आवास बनाने में सहयोग नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि षिफन कोर्ट के लोगो के आवास बनाए जाने को लेकर तकनीकी दिक्कतें हैं और उन दिक्कतों को नगरपालिका के स्तर से दूर किया जाना है।

    कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.