पीलीभीत। नगर निकाय के चुनाव से पहले सपा को लगा झटका, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सपा छोड़कर भाजपा का थामा दामन।
रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह
पीलीभीत। निकाय के चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ लिया जिससे जनपद के राजनीतिक गलियारे में उथल-पुथल मच गई वही उनके भाजपा में शामिल होने पर सपा को तगड़ा झटका लगा। पूर्व मंत्री को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई।
द्वितीय चरण में होने वाले निकाय चुनाव से पहले पीलीभीत में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा जिससे जनपद के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई बुधवार को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के समक्ष समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ लिया उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री के भाजपा में शामिल होने से जनपद में होने वाले नगर निकाय चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा इस बात की भी चर्चा लोगों में बड़े जोर शोर से हैं। जनपद में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा की लोध किसान बिरादरी पर अच्छी खासी पकड़ है कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी बुधवार को इन चर्चाओं पर विराम लग गया।