Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सम्भल। सम्भल में कल होगा 898 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला।

    उवैस दानिश\सम्भल। जनपद सम्भल के आठ नगर निकाय में 898 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों से आजाद होगी। शनिवार को किसके सर जीत का सेहरा सजेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जनपद सम्भल में तीन नगर पालिका परिषद व पांच नगर पंचायत है। सम्भल, चंदौसी, बहजोई नगर पालिका परिषद में 35 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व 87 वार्ड में सदस्य 501 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है तो वही पांच नगर पंचायत सिरसी, नरौली, गुन्नौर, बबराला, गवाँ में अध्यक्ष पद के लिए 51 प्रत्याशी व 64 वार्ड में सदस्य पद के लिए 311 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी ताल ठोक रहे हैं। शनिवार को इन सबके नतीजे सामने आएंगे। देखना होगा के कौन-कौन नगर निकाय चुनाव में अपनी जमानत बचा पाता है? 

    बात सम्भल नगर पालिका की करें तो यहां मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है अध्यक्ष पद के लिए एआईएमआईएम, निर्दलीय प्रत्याशी के साथ सपा, बसपा व भाजपा में टक्कर नजर आ रही है तो वही नगर पालिका चंदौसी में सपा, बसपा व भाजपा में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। नगर पालिका परिषद बहजोई में भाजपा, सपा, बसपा में टक्कर देखने को मिल रही है। जहां सम्भल नगर पालिका में 14, चंदौसी नगर पालिका में 10, बहजोई नगर पालिका में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वही नगर पंचायत सिरसी से 13, नरौली से 6, गुन्नौर से 8, बबराला से 17, गवाँ से 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस बार नगर निकाय चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ है। जनपद सम्भल में 223145 मतदाताओं ने जनपद के 898 के प्रत्याशियों की किस्मत लिखी है। शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के साथ ही मतगणना के लिए गिनती किए जाने वाले बैलेट पेपर के लिए टेबलो की व्यवस्था की है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए जनपद में रूट डायवर्जन किया गया है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.