Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सम्भल। सम्भल में शांतिपूर्ण हुआ 53.33 फीसदी मतदान, प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बन्द।

    • सुरक्षित पहुंची सीज़ होकर मतपेटिया। 
    • 13 मई को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    उवैस दानिश\सम्भल। स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सम्भल में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों व सभासदों के अभिकर्ताओं के बीच कई स्थानों पर नोकझोंक हुई कई स्थानों पर भीड़ के चलते पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। नियत समय तक 53.33 फीसदी मतदान हुआ। गोल्क सीज होने के बाद सुरक्षित स्थान मण्डी समिति मे पहुंचाया गया।

    गुरुवार को निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद सम्भल में पालिकाध्यक्ष 14 तथा 280 सभासदों के लिए मतदान हुआ। सुबह को मतदान की गति काफी धीमी रही। कछुआ चाल से मतदाता आते रहे शाम छह बजे तक 52.53 फीसदी मतदान हुआ। कई स्थानों पर पुलिस को भीड़ लगा रहे लोगों को खदेड़ना पड़ा। नगर के मौहल्ला हयातनगर, सरायतरीन, मियां सराय,दीपा सराय, कोट पूर्वी, कोट गर्बी, चमन सराय, जगत, ठेर आदि मौहल्लों के मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। महिला तथा पुरूष मतदाताओं की लम्बी लम्बी कतारें लगी रहीं। जरा सी शिकायत पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर दौड़ते नजर आए। वहीं कई नेताओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा उन्हें भी दौडाया गया। कुल मिलाकर छह बजे तक मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जनपद सम्भल में आठ नगर निकाय है तीन नगर पालिका परिषद व 5 नगर पंचायत है आठो नगर निकायों में 53.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर पालिका चंदौसी में 48.25 प्रतिशत, नगर पालिका बहजोई में 61.76 प्रतिशत, नगर पालिका सम्भल में 52.53 प्रतिशत वही नगर पंचायत गुन्नौर में 52.7 प्रतिशत, नगर पंचायत गवाँ में 60.78 प्रतिशत, नगर पंचायत नरौली में 63.01 प्रतिशत, नगर पंचायत बबराला में 59.67 प्रतिशत व नगर पंचायत सिरसी में 55.76 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.