गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, जिले की 3 नगर पालिकाओं,5 नगर पंचायतो के लिए मतदान।
महताब आलम
- गाजीपुर,जमानियां,मुहम्मदाबाद नगर पालिका के लिए मतदान।
- सैदपुर,सादात, जंगीपुर,बहादुरगंज,दिलदारनगर नगर पंचायत के लिए मतदान।
- जिले में मतदान के लिए बनाए गए है 266 मतदान केंद्र।
- मतदान के लिए लगाए गए हैं 1200 मतदान कार्मिक।
- मतदान के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम।
- नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिये कुल 72 प्रत्याशी मैदान में।
- नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों के सदस्य पद के लिए कुल 668 प्रत्याशी मैदान में।
खबर गाजीपुर से है। जहां।नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान लगातार जारी है।मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह नजर आ रहा है।जिले की 3 नगर पालिकाओं,5 नगर पंचायतो के लिए मतदान जारी है।जिले में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गाजीपुर,जमानियां,मुहम्मदाबाद नगर पालिका के लिए मतदान हो रहा है।जबकि जिले के सैदपुर,सादात, जंगीपुर,बहादुरगंज,दिलदारनगर नगर पंचायत के लिए मतदान जारी है।जिले में मतदान के लिए 266 मतदान केंद्र बनाये गए है।जहां वोटर मतदान कर रहे हैं।मतदान के 1200 मतदान कार्मिक ड्यूटी में लगे हुए हैं।
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के किये मतदान के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किये गए हैं।गाजीपुर में नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिये कुल 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।जबकि नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों के सदस्य पद के लिए कुल 668 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।मतदान के दौरान अफजाल और मुख्तार अंसारी के भाई शिवगतउल्लाह अंसारी ने भी मतदान किया।पूर्व विधायक शिवगतउल्लाह अंसारी ने मुहम्मदाबाद के एमए अंसारी कालेज में वोट डाला।इसी तरह यूपी के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा मतदान किया।शहर के जेरकिला प्राथमिक विद्यालय में विजय मिश्रा ने वोटिंग की।