कन्नौज। कन्नौज पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सारी सीटें जीतने का दावा।
रहीश खान\कन्नौज। कन्नौज पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सारी सीटें जीतने का दावा किया। विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने एससी बस्ती में सहभोज भी किया। मंत्री ने बस्ती का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी जानी।
लोकसभा चुनाव की तैयरियों में जुटी भाजपा ने आमजन तक पहुंच बनाने के लिये जिलों में अपने मंत्रियों को भेजना शुरू कर दिया है। फर्रुखाबाद से कन्नौज पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यहां गुरसहायगंज की आजाद नगर बस्ती का निरीक्षण किया। बस्ती में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद डिप्टी सीएम ने यहां एससी समुदाय के साथ सहभोज किया और बस्ती में किये गये विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। करीब एक घण्टे यहां रुक पत्रकारों से बात करते हुये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। 28 तारीख को नए संसद भवन के उद्घाटन पर विपक्ष के बहिष्कार के सवाल पर उंन्होने लखनऊ में इसका जवाब देने की बात कही। लोकसभा चुनाव के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2024 में भाजपा प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की और पार्टी कार्यकाली पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन मजबूती पर चर्चा की। यहां डिप्टी सीएम ने कई योजनाओं में लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई और जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। डिप्टीय सीएम ने कहा कि कन्नौज सरकार की नजर में विशिष्ठ जिला है। इसे विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था में नम्बर एक बनाया जाएगा।
ब्रजेश पाठक (डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश)