कन्नौज। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां हुई पूरी, 11 मई को जिले में दूसरे चरण की होगी वोटिंग।
रिपोर्ट- रहीश खान
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव को लेकर कन्नौज में जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 11 मई गुरुवार को जिले में दूसरे चरण की वोटिंग होगी। जिले की आठों निकायों में इस बार 2 लाख 57 हजार 712 मतदाता वोट डालेंगे।
![]() |
शुभ्रांत कुमार शुक्ला (डीएम कन्नौज) |
चुनाव तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले की आठों निकायों को 42 सेक्टर में बांटा गया है। सभी मे 42 सेक्टर और 12 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। सभी निकायों के 138 वार्डो में 312 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। डीएम ने बताया कि सभी मतदाताओं को मतदाता पर्चियां बीएलओ के जरिये पहुंचवा दी गयी है। उन्होने बताया एक अच्छे माहौल में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी। डीएम ने सभी से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की है।
शुभ्रांत कुमार शुक्ला (डीएम कन्नौज)