सीतापुर। आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीतापुर के पूर्व छात्र का नायाब तहसीलदार पद पर चयन।
रिपोर्ट- शरद कपूर
सीतापुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 में आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, सीतापुर के पूर्व छात्र अभिषेक त्रिपाठी का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा समारोहपूर्वक भैया अभिषेक त्रिपाठी का अभिनन्दन किया गया। प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने अध्ययनरत छात्रों से अभिषेक त्रिपाठी का परिचय कराते हुए कहा कि हमें सबसे अधिक प्रसन्नता तब होती है जब हमारे छात्रों का विभिन्न उच्च पदों पर चयन होता है।
इससे न केवल विद्यालय को गर्व को अनुभूति होती है अपितु अध्ययनरत छात्रों को भी उनसे बहुत प्रेरणा मिलती है। छात्रों को सम्बोधित करते हुए भैया अभिषेक त्रिपाठी ने अपनी उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता एवं विद्यालय को देते हुए कहा कि छात्रों को अपने अध्ययन में निरन्तरता बनाए रखना बहुत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर अपने आचार्य जी प्रश्न पूछने में कोई भी संकोच न करें। क्योंकि लगन व परिश्रम के बल पर बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने कहा कि छात्र डिजिटल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग पढ़ाई के लिए करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करें। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष विद्यालय के पूर्व छात्र भैया रामकृष्ण वर्मा व शैलेश पाण्डेय का भी अधिशासी अभियन्ता पद पर चयन हुआ है।