Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सम्भल। सम्भल में चली गोली एक की मौत।

    उवैस दानिश\सम्भल। यूपी में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है इसी क्रम में जनपद सम्भल के थाना रजपुरा के अंतर्गत तीन लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही में लगी है।

    सम्भल में गोली चली है जनपद सम्भल के थाना रजपुरा के ग्राम महुआ हसनगंज में भूसा विवाद को लेकर हुए संघर्ष में मलखान सिंह की गोली मारकर हत्या हुई है। मलखान सिंह के गोली लगने पर परिजनों द्वारा घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मलखान सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही इस हत्या से मलखान सिंह के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.