शाहजहॉपुर। सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अनस इकबाल।
शाहजहॉपुर। कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी ने बैठक का आयोजन किया। जहां समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस बीच उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान पर आरोप लगाते हुए कहा हर बार तनवीर खान चेयरमैन बनना चाहते हैं कोई दूसरा मुस्लिम समाज का युवा उनकी आंख में अखरता हैं।
अगर आज एक मौका ओबीसी समाज को मिला है तो मुस्लिम समाज में तमाम पिछड़ी जातियों के नेता है लेकिन उनको आगे नहीं किया। मुझे धोखा दिया। समाजवादी पार्टी मुस्लिम विरोधी है। इस बार ओबीसी समाज के मुस्लिम सपा को सबक सिखाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा की निखत इकबाल कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी होंगे, पूरी पार्टी मजबूत के साथ चुनाव लड़ेंगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अशफाक उल्ला खां, कृष्ण विनोद मिश्रा, तक्वीम हसन खां, सईद अंसारी, अदीब अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।