Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    कानपुर। विकलांग एसोसिएशन ने देश से महामारी, आपदा से मुक्ति के लिए आयोजित किया सुन्दर काण्ड।

    रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी 

    कानपुर। विकलांग एसोसिएशन ने देश से महामारी, आपदा, विपदा से मुक्ति  के लिए सुन्दर कान्ड व प्रसाद वितरण का आयोजन शास्त्री नगर सेन्टर पार्क बगिया कानपुर नगर में आयोजित किया। ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि सभी देश वासियो को महामारी, आपदा- विपदा से मुक्त करवा कर सुख शान्ति प्रदान करे। 

    एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की महामारी की वजह से देश में अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है | करोना सहित अन्य बिमारियों से देश की जनता अपने आप को असहाय महसूस कर रही है| ईश्वर सभी का कल्याण करे, देश में सभी जन सुख शान्ति व समृद्ध शाली हो, इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी|आज के सुन्दर काण्ड कार्यक्रम आयोजन में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, बंगाली शर्मा, गुड्डी दीक्षित, अंजली रावत, आशीष कुमार, शत्रुहन सिंह आदि ने सहयोग किया। 

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.