Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अंबेडकरनगर। बसपा ने जारी की निकाय चुनाव की पहली सूची, पहली सूची के तीन प्रत्याशी।

    अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच बहुजन समाज पार्टी ने नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की  पहली सूची जारी कर दिया। आलापुर में संपन्न पार्टी की आज विशेष बैठक में लिए गए निर्णय के तहत नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज से बसपा ने गरीब तबके की महिला सुनीता के नाम पर मुहर लगाई है। 

    सुनीता पत्नी स्वर्गीय अमरजीत को बसपा के कद्दावर नेता सुनील कुमार मौर्या का बेहद करीबी माना जाता है।वही अकबरपुर नगर पालिका परिषद सीट पर बसपा ने श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा के भाई सुरेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। साथ ही। राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत सीट पर बसपा नें अपनें पुराने चेहरे को नजरअंदाज कर कमलेश को प्रत्याशी बनाया है। उक्त संबंध की जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में बसपा जिले की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.