शाहजहांपुर। पुवायां से गोपाल अग्निहोत्री, निगोही से मनोज वर्मा, बंडा से गौरव शुक्ला को प्रत्याशी घोषित।
- शाहजहांपुर मेयर सीट से पूर्व सपा के कद्दावर मंत्री रहे स्वर्गीय राममूर्ति वर्मा की पुत्र वधू को बनाया गया है, प्रत्याशी।
- पुवायां नगर पालिका और नगर पंचायत निगोही पर सपा ने समर्थन के तौर पर लगाया दांव।
- आख़िर समाजवादी पार्टी ने वाकी प्रत्याशियों को छोड़कर पुवायां नगर पालिका और नगर पंचायत निगोही के प्रत्याशियों को समर्थन के तौर पर क्यों उतारा है।
- समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की सूची की जारी
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए आज़ समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सपा की ओर से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के निवर्तमान पुवायां विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री और निगोही नगर पंचायत से मनोज कुमार वर्मा पुत्र पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा को समर्थन के तौर पर घोषणा की है।
जबकि आरक्षित नगर पंचायत बंडा अध्यक्ष पद के लिए गौरव शुक्ला कांट से रीना बी अल्लगांज से स्नेहा गुप्ता कलान से सुभाष चंद्र गुप्ता खुदागंज से ताहिर अली को अपना प्रत्याशी बनाया है। साथ ही तिलहर नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत कटरा को अभी होल्ड रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पंचायत खुटार अध्यक्ष पद के लिए मीना पत्नी मुनीश कुमार दिवाकर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।