देवबंद। पालिका के अधिकारियों ने ईदगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ईदगाह का किया निरीक्षण।
देवबंद। ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों ने ईदगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नमाज को लेकर की गई तैयारियां देखी और ईदगाह मैदान के साथ ही उसके आसपास साफ सफाई कराई।ताकि नमाजियों को कोई परेशानी न हो।बृहस्पतिवार को नगर पालिका के ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने पालिका टीम व ईदगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया।
![]() |
ईदगाह कमेटी के जिम्मेदार पालिका अधिकारी के साथ निरीक्षण करते हुए |
इस दौरान उन्होंने ईदगाह में ईद की नमाज को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।साथ ही सफाईकर्मियों से ईदगाह मैदान व उसके आसपास सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया।ईदगाह जाने वाले रास्ते के दोनों और बहने वाली नालियों की सफाई कराई ताकि नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ा।ईदगाह के पास पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए लगने वाले शिविरों के लिए जगह भी चिह्नित की गई।कमेटी सचिव अनस सिद्दीकी ने बताया कि ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी।प्रसिद्ध आलिम मौलाना मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी नमाज अदा कराएंगे।उन्होंने लोगों से 7.30 बजे तक ईदगाह पहुंचने का आह्वान किया।इस दौरान मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी,पोपिन कुमार, जहीन अहमद आदि मौजूद रहे।