Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सम्भल। अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार।

    उवैस दानिश\सम्भल। यूपी निकाय चुनाव को लेकर कोतवाली सम्भल पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके बंदूक, तमंचे, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

    निकाय चुनाव नजदीक है 4 मई को मतदान होना है इसी को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मूड पर है पुलिस भी निकाय चुनाव में होने वाली अनहोनी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी को लेकर तहसील सम्भल में सीओ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा गया। कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह को सूचना मिलने के बाद ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ वाजिदपुर बाईपास से मोहल्ला बेगम सराय जाने वाले रास्ते पर वाजिदपुर कोल्ड स्टोर के पीछे बने खंडहर में पहुंचे। जहां अवैध शस्त्र फैक्ट्री में शस्त्र बनाने का काम चल रहा था। मौके से दो अभियुक्तों असलम व गुफरान को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से दो बंदूक, सात तमंचे, आठ कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। दोनों अभियुक्तों पर पहले भी जनपद सम्भल में मुकदमे दर्ज हैं।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.