Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    कानपुर। टीआई को पुलिस आयुक्त से सम्मानित, व्यापारियों ने दी बधाई।

    रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी 

    • व्यापार मंडलों ने अच्छे व्यक्तित्व अच्छे कार्य को सम्मानित किए जाने पर प्रशंसा की

    कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड द्वारा टीआई विनय कुमार सिंह, हारून रशीद को सम्मानित किया गया,पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के यातायात निरीक्षक विनय कुमार सिंह यातायात व्यवस्था संभालने में महारत हासिल होने के साथ ही अपने सादगी और सीधे सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं,टीआई विनय कुमार सिंह , वीवीआइपी के सुरक्षा व्यवस्था के मार्ग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने,वन वे व्यवस्था लागू कराने, आदि  विशेष सराहनीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं। 

    संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी एडीसीपी मृगांक शेखर पाठकने भी टीआई विनय कुमार सिंह के कार्यों की प्रशंसा की, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा,कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी, कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल उत्तम महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संगठन महामंत्री रोशन गुप्ता तथा युवा महामंत्री आशीष मिश्रा, ने टीआई विनय कुमार सिंह के शालीन मृदुभाषी स्वभाव की तारीफ करते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा सम्मानित किए जाने की बधाई दी। 

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.