Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    देवबंद। कश्यप समाज के लोगों द्वारा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती।

    ............. अगर वेद या रामायण की चर्चा होती है तो महर्षि कश्यप की चर्चा होती है: राज्यमंत्री

    शिबली इकबाल\देवबंद। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर नगर के मकबरा रोड पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह व भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कश्यप रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि अगर वेद की चर्चा होती है या रामायण की चर्चा होती है तो महर्षि कश्यप की चर्चा होती है।

    राज्यमंत्री को सम्मानित करते समाज के लोग

    उन्होंने कहा कि दोनों ही ग्रंथों में जाति भेद की व्यवस्था नही है यह सब सन्त प्रत्येक समाज के पूजनीय है इसलिए मैं इस जातिवाद प्रथा का विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए समर्पित होना चाहिए राज्य हित के लिए कार्य करना चाहिए। भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ ने कहा कि महर्षि कश्यप महान तपस्वी थे। उन्होंने कहा कि देश के सभी संतो ने कुवैती व्यक्ति का हमेशा सही मार्गदर्शन करने का काम किया है। साधु-संतों ने हमेशा समाज को मानवता को नई दशा व दिशा देने का काम किया है।

     कार्यक्रम में मौजूद लोग

    उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का हित भाजपा में भाजपा ने अमीषा कश्यप समाज को सम्मान देने का कार्य किया है।इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोगों ने भाग लिया और महर्षि कश्यप के चित्र पर नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.