देवबंद। नहीं रहे देवबंद इतिहास के लेखक अली हसन सागर।
शिबली इकबाल\देवबंद। देवबंद इतिहास लिखने वाले प्रसिद्ध लेखक अली हसन सागर का 71 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनके इंतकाल पर सामाजिक, राजनीतिक से जुड़े लोगों से सहित लेखकों ने गहरा दुख जताया है।मोहल्ला मोरी तेलियान निवासी अली हसन सागर वर्ष 1972 से लेखन के क्षेत्र में थे।इस दौरान उन्होंने देवबंद इतिहास लिखने के साथ ही गीत,गजल और कविताओं की पुस्तकें लिखीं। देवबंद इतिहास से उन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई।
![]() |
लेखक अली हसन सागर का फाईल फोटो |
उन्होंने लंबे समय तक विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं भी दी।अली हसन सागर पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था।रात्रि करीब तीन बजे उनकी तबीयत फिर से बिगड़ी और उनका इंतकाल हो गया।मंगलवार की सुबह उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रसिद्ध शायर डॉ.नवाज देवबंदी,पूर्व विधायक माविया अली, लेखक कमल देवबंदी,पूर्व चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी, कांग्रेस नेता राहत खलील, हैदर अली,शायर नदीम शाद,कवि डॉ.शमीम देवबंदी,वली वकास,पूर्व चेयरमैन इनाम कुरैशी, तनवीर अजमल,महताब आजाद सहित नगर के पत्रकारों ने गहरा दुख जताते हुए उनके इंतकाल को साहित्यिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।