Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सम्भल। सम्भल में माहौल बिगड़ने से पहले शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा।

    उवैस दानिश

    सम्भल। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के माहौल को बिगाड़ने के लिए सम्भल में बड़ी तादाद में अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। हथियार सम्भल से कई जगह सप्लाई होने थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फैक्ट्री से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

    एसपी चक्रेश मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में जनपद सम्भल पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवार को बनियाठेर की थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त जुबेर निवासी काजी टोला नरौली को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री बरामद की गई है इसके पास से 14 बने व अधबने बने अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं कुछ कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इसका पुराना अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है इस अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा जा रहा है। यह कहां से शस्त्र बनाने की सामग्री लाता है और किसको सप्लाई करता है इसकी जांच की जा रही है।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.