देवबंद। खेत में पानी चला रहे किसान को जहरीले जीव ने काटा, काटने के बाद जहरीले जीव की मौत।
- हालत बिडने पर परिजनो ने उपचार हेतू कराया सरकारी अस्पताल में भर्ती
देवबंद। खेत में पानी चला रहे किसान को जहरीले जंतु ने काट लिया।जिसके तुरंत बाद किसान की हालत बिगड़ गई।हालत बिगडती देख खेत पर मौजूद किसानो व परिजनों ने उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी किसान राजेश रविवार को अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गया था।
![]() |
खेत में पडा जहरीले जीव गो का शव,जहरीले जीव के काटने के बाद सरकारी अस्पताल में उपचार कराता राजेश |
बताया जाता है कि जैसे ही राजेश ने खेत में पानी चलाया तभी उसके पैर के नीचे एक जहरीला जंतु आ गया। तथा दबाव पड़ने पर उसने राजेश के पैर में काट लिया।जन्तु के काट लेने के उपरांत राजेश की अचानक खराब हो गई।हालत बिगडती देखकर आस पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानो व परिजनों ने राजेश को उपचार के लिए तुरंत नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।परिजनों ने बताया कि जहरीला जंतु गो थी जिसने दबाव पड़ने पर राजेश के पैर में काट लिया। गनीमत रही कि पैर के नीचे आने से वह जंतु तुरन्त ही मर गया और समय रहते किसान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहं उसकी हालत में सुधार है।