सुलतानपुर। चुनाव बाद सपा समाप्त पार्टी होने जाएगी: सोनम किन्नर
सुलतानपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिला कराने आईं किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष, दर्जा प्राप्त मंत्री सोनम किन्नर ने पर्चा दाखिले के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव बाद उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी होने जा रही है।
कल आयशा नामक एक किन्नर द्वारा अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल किए जाने के सवाल पर वे बोली कि हमने उन्हें बैठा दिया है। हमारे समाज के सभी किन्नर विचारधारा से प्रभावित हैं, सभी भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेंगे। भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है। सोनम ने दावा किया कि सभी नगर निकायों और नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।