हरदोई। डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, कहा- अखिलेश यादव पूरी तरह से डिरेल हो चुके है।
हरदोई। भाजपा प्रत्याशी के सर्मथन में गृह नगर मल्लावां पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा पूरी तरह से डिरेल हो चुकी है। प्रदेश में गुंडई और माफियागिरी ख़त्म हो गई है। माफिया या तो प्रदेश छोड़कर चले गए या सलाखों के पीछे चले गए है।उन्होंने कहा पहले सपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला था। अब भाजपा सरकार उनका सफाया कर रही है।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। और निकाय चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया।
- खाली कुर्सी बनी चर्चा का विषय
गृह नगर मल्लावां पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने गृह नगर मल्लावां से भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी के पक्ष में माहौल बनाया। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद स्थानीय विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में खाली पड़ी कुर्सियां कौतूहल का विषय बनी रही। फिर भी प्रदेश सरकार का गुणगान करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आवाहन किया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। गुंडई, अराजकता करने वालों को जनता नकार चुकी है। अखिलेश यादव पूरी तरह से डिरेल हो चुके है। अब वह जनता के बीच नहीं बंद कमरे से राजनीति करते है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में शांति है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है, चारों तरफ़ विकास हो रहा है।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीतने जा रहे है। मल्लावां की सुशीला देवी समेत हरदोई जनपद के सभी प्रत्याशी जीतकर पंचायत में पहुंचेगे।