अयोध्या। किशोरी ने लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी।
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कुन्दुरखा कला के पुरवा बिल्लन तिवारी में हाईस्कूल की छात्रा ने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस वक्त हुई जब मां गांव में राशन लेने के लिए गई थी। अभी आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को मां सुनीता गांव में राशन लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्री मोनिका यादव अकेले थी। शाम को करीब 6 बजे के लगभग जब मां राशन लेकर वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिडकी से झांकने पर देखा तो पुत्री कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। ग्रामीणों को सूचना देने के बाद शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दिया है।