कानपुर। अग्निकांड पीड़ितों के लिए मांगी दुआ।
रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी
कानपुर। कानपुर प्रेसक्लब में रमजान के पावन पर्व पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगो ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल रोजा इफ्तार के दौरान देखने को मिली। बताते चले की प्रेसक्लब के द्वारा विगत कई वर्षों से रोजा इफ्तार के साथ पत्रकारों के हित एवम समन्वय के लिए कई आयोजन किए जाते रहे है।
रोजा इफ्तार के दौरान तमाम पत्रकार और उनके परिजन शामिल हुए। रोजा इफ्तार में नमाज के बाद अभी हाल ही हमराज कॉप्लेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों के लिए दुआएं के गई। इस मौके पर प्रेसक्लब संरक्षक सरस बाजपाई, अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, महामंत्री कुशाग्र पाण्डे, वरिष्ठ मंत्री मनोज यादव, मंत्री रमन गुप्ता, राहुल बाजपाई, इब्ने हसन जैदी,रियाज, मो इरफान,अखलाक अहमद, के साथ सैकड़ों की संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।