बहराइच। भाजपा ने रथ यात्रा निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन ,,नगर निकाय चुनाव में झोंकी ताकत।
रिपोर्ट - अक्षय कुमार शर्मा
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुधा टेकड़ीवाल के समर्थन में रथ यात्रा के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर निकाय चुनावों में अपनी ताल ठोकी है। इस रथ यात्रा में भाजपा के विधायक एमएलसी और पदाधिकारियों समेत हजारों लोग शामिल हुए।
ये रथ यात्रा बहराइच के किसान डिग्री कालेज से निकल कर डीएम बंगला,,पीपल चौराहा,घंटाघर,छोटी बाजार ,अस्पताल चौराहा से डीगिहा होते हुए छावनी चौराहा तक निकली गयी ,भाजपा से सदर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री रही अनुपमा जायसवाल ने कहा कि इस रथ यात्रा के माध्यम से सब जान चुके हैं कि बच्चा बच्चा भारतीय जनता पार्टी के साथ है इस बार बहराइच में रिकॉर्ड टूटेगा और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुधा टेकड़ीवाल की जीत होगी।
अनुपमा जायसवाल ( सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री भाजपा)