कानपुर। नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर आगमन।
रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी
नेता केवल अखिलेश यादव बाकी सब कार्यकर्ता : प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव
फूल माला स्मृति चिन्ह देकर महिलाओं ने किया भव्य स्वागत
कानपुर। समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट में मुनींद्र शुक्ला की अध्यक्षता में नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव का कानपुर में प्रथम बार आगमन हुआ! जिसमें महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक समाजवादी पार्टी की नगर व ग्रामीण महिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की!महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की! बैठक के दौरान सपा नगर एवं सपा ग्रामीण की महिलाएं एकत्रित होकर नगर निगम निकाय चुनाव की चर्चा के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी मेयर व पार्षद के चुनाव करीब है महिलाएं पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी के द्वारा जो भी उम्मीदवार आएगा सभी लोग उसको स्वीकार करके कंधे से कंधा जोड़कर मेयर व पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम करेंगे! सपा ग्रामीण महिला सभा कमेटी को लेकर कहा कि अभी अधूरी है जिसको जल्दी समय आने पर पूरा किया जाएगा।
फिलहाल नगर निगम निकाय चुनाव के बाद ही कमेटी में कोई नया निर्णय होगा! प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा नीता सचान ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जो जी जान से पार्टी के लिए समर्पित है काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं अगर फेरबदल हो तो पुराने लोगों का सम्मान रखना भी जरूरी है! उपस्थित सभी महिलाओं ने स्मृति चिन्ह एवं फूल माला देकर सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया!प्रदेश अध्यक्ष स्वागत करने में ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, कमलेश यादव महिला अध्यक्ष आशा सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपा यादव, बिल्हौर से अर्चना रावल सुलेखा यादव, पूर्व महिला अध्यक्ष मनोरमा त्रिवेदी पार्षद प्रत्याशी वार्ड 63 मंजू गुप्ता पति अजीत कुमार उर्फ गुलाई वार्ड 50 अनुप्रिया दुबे, वार्ड 17 नरामऊ आरती राव पति राकेश राव, वार्ड 68 फरीदा बेगम ,वार्ड 50 पनकी रतनपुर,शिल्पी दीपक श्रीवास्तव, धीरेंद्र यादव अलका श्रीवास्तव सोनू रघुवंशी, पूजा यादव कल्पना दुबे सावित्री देवी दिव्या राव मनीषा पैंथर, शकीला बानो, गोलू यादव, लोग मौजूद रहे।