Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    जैतपुर\अंबेडकरनगर। आग की भेंट चढ़ी दर्जनों किसानो की गेहू की फसल।

    जैतपुर\अंबेडकरनगर। ब्लॉक भियांव के ग्रामसभा भीखपुर कला में सोमवार  दोपहर बाद किसानो की गेहू और गन्ने की खडी फसल में अज्ञात कारणो से आग लग गई। जिसमें दर्जनों किसानों की पककर तैयार गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। अपनी बर्बाद हुई फसल देखकर किसान खून के आंसू रोने को विवश हो गए।

    बर्बाद फसल का अवलोकन करते अधिकारी 

    जब तक ग्रमीण आग पर काबू कर पाते तब तक आग बिकराल रूप धारण करके दर्जनों किसानो की खडी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें पन्ना लाल यादव,सूर्यवली यादव,रामवली यादव,मेवालाल, दुर्ग विजय सिंह,राधेश्याम यादव,सुभाष यादव,लालचन्द्र यादव,रामफेर यादव, जनार्दन यादव,दुखझोर यादव,दीपक मल्ल जायसवाल आदि,किसानो की खडी़ फसल जलकर नष्ट हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर जैतपुर थाना प्रभारी गुड्डू जोशी दल बल के साथ  घटना स्थल पर पहुंच कर जाच पडताल की। उन्होंने राजस्व विभाग को सूचना देकर कार्रवाई के लिए कहा और पीड़ितों को ढाढ़स बधाया।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.