Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    कन्नौज। नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां की शुरू।

    कन्नौज। कन्नौज में नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर प्रस्थान स्थल और मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। खामियों को दुरुस्त करने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है।

    नगर निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। चुनावी तिथियां घोषित होने के बाद अधिकारियों के सामने जिले की 3 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की बड़ी चुनौती है। इसके लिए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव तैयरियो को लेकर डीएम ने पत्रकारों से  रणनीति साझा की। कन्नौज डीएम चुनावी तैयारियों को लेकर क्या कह रहे है, आप खुद सुनिये। 

    शुभ्रांत कुमार शुक्ला (डीएम कन्नौज)

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.