Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक ने ढेबरुआ थाने का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

    सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को ढेबरुआ थाने का वर्ष 2022 का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाने, मेस व बैरकों की साफ सफाई तथा महिला हेल्प डेस्क व थाने के अभिलेखों की स्थिति को बारीकी से देखा।

    मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद जैसे ही वार्षिक निरीक्षण करने ढेबरुआ थाने पहुंचे, तो थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके सीओ शोहरतगढ़ गर्वित सिंह व थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस मैस, मालखाने, कंप्यूटर कक्ष, लेखाकार कक्ष व अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया और थाने पर उपस्थित सभी अधिका रियों व कर्मचारियों से शस्त्र के बारे में जानकारी ली तथा खोलने जोड़ने का अभ्यास कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए थाने के विवेचकों से लंबित विवेचनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

    निरीक्षण के दौरान थाने के सक्रिय अपराधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा ऑपरेशन शिकंजा व आपरेशन क्लीन के तहत थाने द्वारा की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। इसके बाद थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। थाने के ग्राम प्रहरी के साथ गोष्ठी कर उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए हर छोटी व बड़ी सूचना को अपने बीपीओ व हल्का प्रभारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आगामी नगर निकाय चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा के थाने के सटे होने के कारण विशेष सावधानी बरतने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.