देवबंद। व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: राज्यमंत्री
- नगर उद्योग व्यापार मंडल ने किया राज्यमंत्री का स्वागत
देवबंद। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह का मंगलोर चैकी के निकट स्थित एक बैंकट हॉल मे भव्य कार्यक्रम मे जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर राज्यमंत्री को तलवार व प्रशस्ति पत्र आदि भेंट किए गए।कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा उनके विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों के लिए सरकार ने अनेको कार्यक्रम चला रखे हैं, जिनसे प्रदेश के व्यापारी लाभ उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि व्यापारियों का किसी तरह का शोषण नहीं होने दिया जाएगा और यदि कोई व्यापारियों का शोषण करता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई कराई जाएगी।राज्य मंत्री ने कहा कि यदि व्यापारी सुरक्षित और सुदृढ़ होंगे तभी प्रदेश का पूरी तरह विकास होगा।
![]() |
राज्यमंत्री का स्वागत करते व्यापारी व कार्यक्रम में मौजूद व्यापारीगण |
वरिष्ठ व्यापारी नेता हुलाश राय सिंघल ने कहा कि भाजपा शासन में व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है एक समय व्यापारियों को अपनी सुरक्षा को लेकर रात दिन चिंतन करना पड़ता था।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह जिस तरह 24 घंटे सक्रिय होकर जन हित कार्यों में जुटे हुए हैं।उससे जनता के बीच सकारात्मक संदेश जा रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव मे भी क्षेत्र मे राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में कमल की धूम रहेगी।कार्यक्रम में,कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह,विनोद गुप्ता,प्रवीण जैन,सुभाष मित्तल डॉ0 डी के जैन,सेठ कुलदीप कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ कुलदीप कुमार व संचालन अशोक गुप्ता ने किया।इस अवसर पर डॉ0अरविंद गोयल,डॉ0 रवि खुराना,डॉ0 सुखपाल सिंह, प्रधानाचार्य संतोष अग्रवाल,महेश गर्ग,नीरज कंसल,सुरेंद्र सिंघल,अंकुर गर्ग,राजू रस्तोगी,देवेंद्र वर्मा, सतीश गिरधर,पंडित देवी शरण,विनोद प्रकाश गुप्ता, सहित नगर के प्रमुख व्यापारी एंव गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंत मे संगठन अध्यक्ष मनोज सिंघल ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।