Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    प्रतापगढ़। सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भाजयुमो ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर।

    प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आयोजकत्व में युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनपद के सभी मंडल में आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर रहा है। 

    इससे पहले भी भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के प्रधान सेवक के जन्मदिन पर देश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजन किया गया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा  अपने सभी 30 मंडलों में यह कैंप आयोजित किया। उक्त कैंप में 3630 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया । आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा रहे।इस मौके पर जिला महामंत्री नीति श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, मदन पाल, शैलेश मिश्रा, रितेश सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, रोहित, राहुल मौर्या, सौरभ कुमार, पंकज गुप्ता, सुमित पांडेय, शिव अग्रहरि, प्रिंस पांडेय, आशीष तिवारी, वीरेंद्र सिंह,धीरज सिंह आदि मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रामासरे पाल ने किया।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.