प्रयागराज। अतीक अशरफ हत्याकांड: जाने कौन है शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह।
........लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है, अरुण मौर्य हमीरपुर का निवासी है. तीसरा आरोपी सनी कासगंज जनपद से है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई को जिन तीन लोगों ने गोली मार कर कत्ल कर दिया है। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक प्रेस नोट में कहा कि हमलावरों की पहचान अरुण मौर्या, लवलेश तिवारी और सनी सिंह के रूप में हुई है। इसमें लवलेश तिवारी बांदा के क्योटरा मुहल्ले का रहने वाला है। सनी सिंह हमीरपुर का रहने वाला है। जबकि अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बड़ा माफिया बनना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने अतीक अहमद की हत्या की है।
![]() |
शूटर लवलेश तिवारी, अरूण उर्फ कालिया |
- शूटर लवलेश तिवारी- बाँदा
बाँदा लवलेश शहर कोतवाली के क्योतरा इलाके का रहने वाला है। पिता बोले हमसे कोई मतलब नही, घर कभी कभी आता जाता था। 5 से 6 दिन पहले बांदा आया था। पहले भी एक मामले में जेल गया था। लवलेश नशा भी करता है।
- शूटर अरूण उर्फ कालिया - कासगंज
अतीक अशरफ की हत्याकांड में कासगंज का शामिल था हत्यारा अरूण उर्फ कालिया। सोरों थाना क्षेत्र के गांव बघेला पुख्ता का रहने वाला है अरूण। अरूण के पिता का नाम हीरालाल बताया जा रहा है। छह साल से बाहर रह रहा था अरूण उर्फ कालिया। जीआरपी थाने के पुलिस कर्मी की हत्या के बाद फरार हुआ था अरूण। 15 साल पूर्व अरूण के माता पिता की हुई थी मौत। पूर्व में एक मामले में जेल गया था।
- शूटर सनी सिंह- हमीरपुर