कानपुर। सपा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जयंती पर किया याद।
- भाजपा को हटाने और संविधान बचाने के लिए हमे बाबा साहब के आदर्शों पर चलना होगा: हाजी फजल महमूद
कानपुर। भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी कानपुर नगर कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की शुरुआत बाबासाहेब को पुष्प अर्पित कर की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की एवं संचालन नगर महासचिव बंटी सेंगर ने की बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि बाबा साहेब ने अगर इतना सशक्त संविधान न बनाया होता तो देश में आज भी छुआछूत ऊंच नीच का भाव होता उन्होंने जीवन भर शोषितों वंचितों को लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक दिलाया परंतु आज सत्ता पर काबिज संविधान विरोधी भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है।
परंतु हम समाजवादी लोग हैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम सब संविधान बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर महासचिव बंटी सेंगर उपाध्यक्ष मिंटू यादव प्रवक्ता जावेद जमील नंदलाल जायसवाल अभिमन्यु गुप्ता वरुण यादव कुलदीप यादव रमेश यादव राहुल यादव दीपा यादव जितेंद्र जायसवाल योगी कुशवाहा रागेंद्र खन्ना श्याम सिंह यादव आकाश यादव शक्ति बाथम आदि लोग मौजूद रहे।