बाजपुर। भगत सिंह कोश्यारी बोले: कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार को मजबूत बनाएं।
रिपोर्टर :आमिर हुसैन
बाजपुर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बाजपुर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है इसी के साथ ही सरकार की औरत जो योजनाएं चल रही हैं उन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है केंद्र व राज्य सरकार को मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर भट्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान द्वारा की गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा,पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलविंदर सिंह किन्दा,विकास गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार,गोपाल कोछड़,प्रेम मुनगली,सरदार मेजर सिंह,उमा जोशी,कुसुम सैनी,कन्नू जोशी,प्रमोद भट्ट,डॉ मोहन चंद्र पांडे,एंडी जोशी,कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहरा,निर्मल सिंह,गौरव शर्मा,विमल शर्मा,प्रवीण सिंह,अमित चौहान, राजकुमार,रमेश सिंह,बबलू गौतम, लकी सोही,राजू पंडित,गणेश यादव, नरेंद्र चौधरी,संचालन वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।