अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री 9 अप्रैल को अयोध्या मे,करेगे दर्शन पूजन।
देव बकश वर्मा\अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या मे देश के कोने कोने से लोग अयोध्या आकर भगवान श्री राम के दर्शन पूजन कर रहे है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या 9 अप्रैल आकर दर्शन पूजन करेगे। 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे पहुंचेगे रामकथा पार्क हेलीपैड, 11:15 पर एकनाथ शिंदे पहुंचेंगे होटल पंचशील, 11:45 पर होटल पंचशील से राम जन्मभूमि परिसर के लिए होंगे रवाना, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोपहर 12:00 बजे भगवान रामलला के आरती में होंगे शामिल, 1:30 बजे तक देखेंगे मंदिर निर्माण की प्रगति, 2:30 बजे होटल पंचशील में करेंगे पत्रकार वार्ता, शाम 3:30 बजे लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे संत महंतों से आशीर्वाद, शाम 6:00 बजे पहुंचेंगे सरयू आरती स्थल, सरयू आरती में होंगे शामिल, 7:05 पर सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे महाराष्ट्र के सीएम। लगभग 9 घंटे अयोध्या में रहेंगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे। सीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं एकनाथ शिंदे।