Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    संत कबीर नगर। जिले के 8 नगर निकाय में अध्यक्ष पद के व सदस्य पद 86 उम्मीदवारों ने अभ्यर्थन वापस लिया।

    • अध्यक्ष के 92 एवं सदस्य के 867 उम्मीदवार लड़ेगें चुनाव। 

    संतकबीर नगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत अभ्यर्थन वापसी के दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 01 जबकि सदस्य पद हेतु 22 उम्मीदवारों द्वारा अभ्यर्थन वापस लिया गया। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद के 02 एवं सदस्य पद के 09, नगर पंचायत मगहर में सदस्य पद के 02, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद के 04 एवं सदस्य पद के 20, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद के 01 एवं सदस्य पद के 10, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के 04 एवं सदस्य के 05, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद के 02 एवं सदस्य पद के 17 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में सदस्य पद के 01 उम्मीदवारों द्वारा अपना अभ्यर्थन वापस लिया गया। इस प्रकार जनपद में नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के कुल 14 एवं सदस्य पद के कुल 86 उम्मीदवारों द्वारा अभ्यर्थन वापस लिया गया।

    इस प्रकार जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु अभ्यर्थन वापसी के उपरान्त नगर पालिका खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 13 एवं सदस्य पद हेतु कुल 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें। इसी प्रकार नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु 18 एवं सदस्य पद हेतु 141, नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु 10 एवं सदस्य पद हेतु 85, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य पद हेतु 153, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य पद हेतु 87, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य हेतु 94, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य पद हेतु 92 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य पद हेतु 30 वैध उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें। अतः जनपद में नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 92 एवं सदस्य पद हेतु 867 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें।जनपद के 01 नगर पालिका सहित सभी 07 नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नही हुआ।

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.